सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be a headcount survey to vaccinate pregnant women and newborns

Balrampur News: गर्भवती व नवजात को टीका लगाने के लिए होगा हेड काउंट सर्वे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
There will be a headcount survey to vaccinate pregnant women and newborns
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्भवती व नवजात को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब हेड काउंट सर्वे कराएगा। जिले की 793 ग्राम पंचायतों व पांच नगर निकायों में आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम (ट्रिपल ए) की टीम टीकाकरण से वंचित गर्भवती व नवजात का ब्योरा जुटाएंगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शून्य डोज वाले लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
Trending Videos


जिले में नियमित टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाया रहा है। प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जा रह हैं, फिर भी टीकाकरण का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है। अब हेड काउंट सर्वे के जरिये सभी गर्भवती व पांच वर्ष तक के बच्चों को ब्योरा जुटाकर टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि हेड काउंट सर्वे की रिपोर्ट का सत्यापन डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसलिए हेड काउंट सर्वे के लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को माइक्रोप्लान बनाने का निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर धरातल पर स्वास्थ्य टीमों को उतारा जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
गर्भवती की संख्या 1,00,023
शून्य से छह माह तक के बच्चों की संख्या - 8112
छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की संख्या 71,876
तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की संख्या - 47,085
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed