{"_id":"697e40107b0c03ed2505f095","slug":"gram-panchayats-are-being-connected-with-high-speed-internet-balrampur-news-c-99-1-brp1010-141683-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ी जा रहीं ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ी जा रहीं ग्राम पंचायतें
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर में मशीन से डाली जा ही फाइबर केबल। संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट योजना के तहत तुलसीपुर तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को बीएसएनएल वाई-फाई भारतनेट फाइबर लाइन से जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। अब तक तहसील क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में फाइबर केबल कनेक्शन किया जा चुका है।
सभी ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जा रहा है, जिससे गांवों में भी शहरों जैसी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कनेक्शन पूरा होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। इसके साथ ही आम जनता भी तेज गति से इंटरनेट का उपयोग कर सकेगी। डाटा कनेक्शन के कार्य की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर रामेश्वर तिवारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र की आधे से अधिक ग्राम पंचायतों में कनेक्शन हो चुका है, जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों को भारतनेट फाइबर लाइन से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के पूर्ण होने के बाद ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
पंचायत भवन व स्कूलों को मिलेगा वाई-फाई
ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों की पहल से पंचायत भवन, स्कूल, जन सेवा केंद्र सहित सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट के माध्यम से इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। ग्रामीण राधेश्याम, गया प्रसाद, सियाराम, पिंटू, धन बहादुर सिंह आदि ने कहा भारतनेट योजना के तहत गांवों तक फाइबर नेटवर्क पहुंचने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सरकारी सेवाओं में सुविधा बढ़ेगी।
Trending Videos