सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard Sighted Again During Wheat Harvest; Panic Ensues

Balrampur News: गेहूं की कटाई के दौरान फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Leopard Sighted Again During Wheat Harvest; Panic Ensues
विज्ञापन
गौरा चौराहा। तुलसीपुर वन क्षेत्र के चिवटिहवा गांव के पास मंगलवार सुबह गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक तेंदुआ दिखते ही खेतों में काम कर रहे किसान अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सोमवार रात में भी तेंदुआ इसी गांव के कब्रितान के पास तेंदुआ देखा गया था।
Trending Videos


बताया जाता है कि चिवटिहवा गांव के पूरब खेतों में किसान हाथ से गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों के शोर मचाने पर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों के सहारे हांका लगाने लगे। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने पर तेंदुआ खेतों से निकलकर गांव के पूरब स्थित नाले के किनारे झाड़ियों में घुस गया। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। किसान महेंद्र चौधरी, मतिउल्ला, पलटू प्रसाद, प्रमोद कुमार, विजय मौर्य और सतीश यादव ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से तेंदुआ क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत बनी हुई है। कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed