{"_id":"69d6315898444b6794071f0e","slug":"video-video-bna-masama-brasha-sa-khata-ma-bhaga-fasal-kata-paugdha-gaha-ka-fasal-kasana-ka-bugdhha-cata-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिन मौसम बारिश से खेतों में भीगी फसल, कटी पड़ी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिन मौसम बारिश से खेतों में भीगी फसल, कटी पड़ी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
उतरौला/रेहराबाजार/पिपरहवा (बलरामपुर)। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार की रात से हो रही हल्की बारिश व तेज हवा के कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं, मसूर और सरसों की फसल भीग गई है। इससे जहां कटाई और मड़ाई का काम ठप हो गया है, वहीं फसल के नुकसान की आशंका भी गहरा गई है।
रेहराबाजार क्षेत्र के किसान शब्बीर, नवादीन, दिनेश कुमार और रामदास ने बताया कि बारिश के चलते गेहूं की कटाई और मड़ाई रुक गई है। कटी फसल भीगने से दानों के खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के नैकिनिया, बेली, मदरहवा और प्रेमनगर गांवों में भी यही स्थिति है। ग्राम बेली निवासी किसान रामसहाय ने बताया कि गेहूं की फसल काटकर खेत में ही रखी थी, लेकिन बारिश ने उसे भिगो दिया, जिससे अब सूखाने में भी दिक्कत होगी। वहीं मदरहवा के किसान चंद्रभान सिंह ने कहा कि कटी फसल के भीगने से नुकसान तय है।
उतरौला क्षेत्र में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान शब्बीर और राजमणि ने बताया कि कटी फसल को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नमी के कारण मड़ाई का कार्य पूरी तरह प्रभावित है। वहीं कंबाइन मशीन से कटाई बढ़ने के कारण पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है।
महाराजगंज तराई के परसपुर गांव और पेहर बाजार क्षेत्र में भी तेज हवा और हल्की बारिश से गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस समय हल्की बारिश भी महीनों की मेहनत पर भारी पड़ रही है।
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्रनाथ खरवार ने बताया कि जिले में गेहूं और सरसों की अधिकांश फसल कट चुकी है। कुछ स्थानों पर फसल की कटाई और मड़ाई का काम हो रहा है। यदि बारिश तेज हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों से अपील की गई है कि पकी हुई फसल को कटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।