{"_id":"6980de2116c1c19d010db56e","slug":"more-people-want-to-get-an-aadhaar-card-made-fewer-centers-available-balrampur-news-c-99-1-brp1010-141801-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग ज्यादा, केंद्र कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग ज्यादा, केंद्र कम
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में लोगों का आधार कार्ड बनाता संचालक ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र में सीमित आधार केंद्र होने से आमजन को आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रों पर टोकन लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। भीड़ ज्यादा होने से बड़ी संख्या में लोगों को मायूस लौटना पड़ता है।
एक ओर जहां विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के विभिन्न शैक्षिक फॉर्म अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। वहीं दूसरी ओर मतदाता पहचान पत्र के संशोधन के लिए भी आधार की आवश्यकता है। तुलसीपुर में वर्तमान में केवल पोस्टऑफिस एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में ही आधार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में प्रतिदिन 35 से 40 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार केंद्र कभी-कभार ही सक्रिय रहता है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने की योजना के तहत भी सीमित संख्या में कार्य किया जा रहा है, जिससे दबाव कम नहीं हो पा रहा है।
पोस्टऑफिस के अकाउंटेंट राहुल तिवारी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को टोकन दिए जाते हैं। साेमवार को टोकन बनवाने के लिए करीब 500 से अधिक लोग पहुंचे, जिनमें से 100 लोगों का टोकन बनाया गया। इनका आधार बनने के बाद ही अगले टोकन जारी किएं जाएंगे।(संवाद)
टोकन न मिलने से हुए निराश
बालापुर निवासी संगीता ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए 20 किलोमीटर दूर से आईं। पोस्टऑफिस में सुबह से ही लंबी लाइन में लग गईं। कई बार टोकन प्राप्त करने का प्रयास किया , लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते टोकन नहीं मिल सका। ग्राम बनकसिया से आए राधेश्याम ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए वह कई बार पोस्ट ऑफिस आ चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका आधार नहीं बन सका है। लोगों ने प्रशासन से नए आधार केंद्र खोले जाने की मांग की है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
भीड़ नियंत्रण के लिए दिए जाते हैं टोकन : पोस्टमास्टर
इस संबंध में पोस्ट मास्टर अनूप मिश्र ने बताया कि पोस्टऑफिस में प्रतिदिन सुबह से आधार बनाने का कार्य शुरू हो जाता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में एक या दो दिन ही टोकन दिए जाते हैं, ताकि पोस्टऑफिस के अन्य कार्यों के साथ-साथ आधार सेवा भी सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विद्यालयों में कैंप लगाकर भी बनाए जाते हैं बच्चों के आधारकार्ड
आधार बनाने के लिए नियुक्त ऑपरेटर धर्मेंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन-जिन विद्यालयों के लिए निर्देश प्राप्त होते हैं, वहां जाकर आधार बनाए जा रहे हैं। लगभग एक माह से आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इससे पूर्व मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं बसंत लाल इंटर कॉलेज के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।
Trending Videos