सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New Life Line Pathology Center operating without a license sealed

Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित न्यू लाइफ लाइन पैथोलॉजी सेंटर सील

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
New Life Line Pathology Center operating without a license sealed
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना लाइसेंस संचालित न्यू लाइफ लाइन पैथोलॉजी सेंटर को सील किया गया है। संचालकों को नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य टीम के साथ पेहर बाजार में छापा मारा। स्वास्थ्य टीम को देखकर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। एसीएमओ ने पेहर बाजार में संचालित न्यू लाइफ लाइन पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पैथोलॉजी का लाइसेंस नहीं बना है। संचालक आबिद सिद्दीकी फर्जी तरीके से प्रैक्टिस करते पाया गया। एसीएमओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व निजी पटल सहायक राजेश कुमार सिंह टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed