{"_id":"6a6ce4d6475efbe9b203b366","slug":"prevent-diarrhea-by-adopting-safe-drinking-water-and-sanitation-practices-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152515-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता अपनाकर डायरिया से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता अपनाकर डायरिया से बचें
Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के तहत शुक्रवार को गैसड़ी विकासखंड की मनकी ग्राम पंचायत में सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण महिलाओं तथा जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षित महिलाओं को घर पर ही पानी की प्राथमिक जांच करने की विधि समझाई गई। साथ ही सुरक्षित पेयजल के उपयोग, साबुन से नियमित हाथ धोने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित जल अर्पण अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की। दूसरे चरण में स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को फील्ड टेस्ट किट से पानी की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाकर जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।