फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Riddled wife and two innocent children with bullets, then blew himself up

Balrampur News: पत्नी और दो मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को उड़ा लिया

Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Riddled wife and two innocent children with bullets, then blew himself up
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे हुई गोली कांड की वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया। घर के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्य खून से लथपथ पड़े मिले। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय पुत्र और महज 10 माह का मासूम शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी गई और उसके बाद बजरंग गिरी ने खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर चारों के शव पड़े थे। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और घंटों तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। मृतक के भाई राम कुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारों को कट्टे से गोली मारी गई है।
विज्ञापन

घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो कट्टे और कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या के बाद आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित एंगल की जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाई पुरवा गांव में मातम पसरा है। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी रही और गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इस दर्दनाक वारदात ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। गांव का कोई व्यक्ति कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed