{"_id":"6a34329005f0a14f540b2dc7","slug":"scorching-heat-sears-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150218-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पारा 40.5 डिग्री पर पहुंचा, तपिश ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पारा 40.5 डिग्री पर पहुंचा, तपिश ने झुलसाया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। पारा एक बार फिर से चढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया। तेज धूप व उमस में लोग बेहाल रहे। दोपहर में लू ने राहगीरों को झुलसा दिया। दोपहर के समय सड़क व बाजार में सन्नाटा पसरा दिखा। जिले में बृहस्पतिवार सुबह ही तेज धूप निकल आई।
10 बजते ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग बाहर नहीं निकल पाए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पिछले सप्ताह जिले में मौसम का मिजाज नर्म रहा। इधर अब फिर से पारा चढ़ने लगा है।
दोपहर में सूरज के दहकने से धरती गर्म हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी परेशानी का सबब बनी है। हालात ये हैं कि जरा देर के लिए बिजली गुल होने पर लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। जबकि राहगीर चलने वाली लू से परेशान नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। खुले व छायादार स्थानों पर तो कुछ राहत रही लेकिन बंद कमरे या परिसर में लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन
गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है। नगर के सिविल लाइन, चिकनी, नौशहरा, खलवा, पूरबटोला, झंझरा व भगवतीगंज वार्ड में दिनभर बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। हर दो घंटे में 15-15 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ऐसे में लोग परेशान हुए। इसी तरह गैसड़ी, पचपेड़वा, ललिया व हरैया सतघरवा क्षेत्र में दिन व रात मिलाकर पांच से छह घंटे बिजली गुल रहती है। उपभोक्ता रामनरेश, राहुल वर्मा, कमलेश व योगेश ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली भी उपभोक्ताओं को रुला रही है।