सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special Campaign Day was held at 1805 booths

Balrampur News: 1805 बूथों पर आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Special Campaign Day was held at 1805 booths
-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में मौजूद बीएलओ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1805 बूथों पर रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सुनवाई के दौरान दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराया।
Trending Videos

एमपीपी इंटर कॉलेज में रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सभी बीएलओ जुटे रहे। बीएलओ मोहम्मद इरफान ने बताया कि वोटरों के नोटिस की सुनवाई करके निस्तारण कराया गया। इसमें नाम मिलान करके त्रुटियां दूर कराई गईं। नाम में भिन्नता, नाम गलत व पिता आदि का नाम गलत मिलने पर सही किया गया। बीएलओ विजय कुमार, अर्चना जायसवाल, सुमन बाल्मीकी, सोनी, अलीमुन्निशा व नसरीन फातिमा ने वोटरों की समस्या दूर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से जिले के 1805 बूथों पर बीएलओ ने समस्या का निस्तारण कराया। बताया कि ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में संशोधन व स्थानांतरण से संबंधित आवेदन भी प्रपत्रों के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। नागरिक मोबाइल एप व वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ ने रविवार को निर्धारित मतदेय स्थलों पर नागरिकों से प्रपत्र प्राप्त किया। इस दौरान आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर समस्या का निराकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed