फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Speeding vehicles to be curbed; two interceptor vehicles received

Balrampur News: तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगी लगाम, मिले दो इंटरसेप्टर वाहन

Fri, 31 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Speeding vehicles to be curbed; two interceptor vehicles received
फोटो-32-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी विकास कुमार ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले में सड़क सुरक्षा मजबूत करने और यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस को दो दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किया जाएगा। इनके माध्यम से ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed