फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students in the Terai region will receive free preparation for competitive examinations

Balrampur News: तराई क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी

Fri, 31 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students in the Terai region will receive free preparation for competitive examinations
फोटो-33-बलरामपुर के तुलसीपुर में अभ्युदय कोचिंग में मौजूद विद्यार्थी ।-संवाद
तुलसीपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही तराई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता और उपजिलाधिकारी हेमंत गुप्ता ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभ्युदय योजना के उद्देश्य, शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


अभ्युदय समिति के सदस्य सर्वेश सिंह ने योजना के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. डी.पी. सिंह ने किया। जिला समन्वयक सचिन सिंह ने बताया कि अब तक 65 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है और इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र पर एसएससी, यूपीएसएसएससी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), यूपीएसआई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही जेईई और नीट के अभ्यर्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फिजिक्स वाला का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभ्युदय कक्षाओं के संचालन के लिए 35 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा आवश्यकता पड़ने पर और शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।


कोचिंग सेंटर में अलंकार सिंह, सुनील कसौधन, पंकज गुप्ता, कमला प्रसाद और अदिति त्रिपाठी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभ्युदय कोचिंग सेंटर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed