{"_id":"6a6ce4a19e829fe46b09e553","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-handwriting-dictation-and-reading-competitions-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152521-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुलेख, श्रुतलेख व पठन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुलेख, श्रुतलेख व पठन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Fri, 31 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31-आदर्श कंपोजिट विद्यालय में बनाई गई सुलेख दिखाते विद्यार्थी।-स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में शुक्रवार को कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों के लिए सुलेख, श्रुतलेख एवं पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर लेखन, सुनकर शुद्ध लिखने की क्षमता तथा प्रभावी वाचन कौशल का विकास करना था।
कक्षा आठ की हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में काजल मौर्या ने प्रथम, पिंकी वर्मा और मानसी मौर्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में पिंकी वर्मा प्रथम, मानसी मौर्या द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। श्रुतलेख प्रतियोगिता में पिंकी वर्मा ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा एल्फी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पठन प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, ओवेश द्वितीय और पिंकी वर्मा तृतीय रहे।
कक्षा सात की हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में मैनाज प्रथम, अंशिका द्वितीय और अर्नव तृतीय रहे। अंग्रेजी सुलेख में आरती ने प्रथम, मैनाज ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में अर्नव प्रथम, अंशिका द्वितीय और मैनाज तृतीय रहे। पठन प्रतियोगिता में अर्नव ने प्रथम, मैनाज ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका सलमा खान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भाषा ज्ञान, लेखन कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास करने और भाषा दक्षता विकसित करने का आह्वान किया।