सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The danger of high tension has been removed from the heads of innocent children of 76 schools

Balrampur News: 76 विद्यालयों के मासूमों के सिर से हटा हाईटेंशन का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The danger of high tension has been removed from the heads of innocent children of 76 schools
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 76 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तारों और परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटवा दिया गया है। 65 स्कूलों से भी तारों की शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। 141 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली विभाग को 87 लाख रुपये का बजट मिला है।
Trending Videos

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर को सदर, श्रीदत्तगंज और हरैया सतघरवा क्षेत्र के 41 विद्यालयों से लाइन हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां सभी विद्यालयों में लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर को गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, उतरौला, रेहराबाजार और गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के 100 विद्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां अब तक 35 विद्यालयों से तार हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि 15 जुलाई 2019 को उतरौला क्षेत्र के नयानगर विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय में करंट लगने से 53 बच्चे झुलस गए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के विद्यालयों से हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जिले में 657 विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। हालांकि छह वर्ष बाद अब जाकर पहले चरण में 141 विद्यालयों में लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो सका है।

तेजी से कराया जा रहा कार्य

जिन विद्यालयों से लाइन शिफ्टिंग कराई गई है, उनका सत्यापन उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता से कराया जा रहा है। बलरामपुर खंड के अंतर्गत 100 फीसदी विद्यालयों में कार्य पूरा कर लिया गया है। तुलसीपुर खंड के विद्यालयों से भी तार हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही यहां भी कार्य पूरा हो जाएगा। - अजय सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed