सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Thick fog in the morning, bright sunshine in the afternoon

Balrampur News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thick fog in the morning, bright sunshine in the afternoon
बलरामपुर में कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम ने सोमवार को तीन रंग बदले। सुबह जहां कोहरे की घनी चादर छाई रही, वहीं दोपहर में धूप खिली। धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। शाम होते ही सर्द हवा ने फिर ठंड का अहसास कराया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Trending Videos

सुबह कोहरे के बीच यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 9 बजे कोहरा छट गया और धूप निकल आई। दिनभर लोग सड़कों, पार्कों और घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। लेकिन जैसे ही शाम हुई, तेज सर्द हवा ने मौसम को फिर से ठंडा कर दिया। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि आगे भी सुबह कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। उन्होंने आगाह किया कि वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें और सुबह समय पर यातायात व्यवस्था में सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के इस तरह के बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे मौसम में लोगों के बीमार हाेने का अंदेशा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed