{"_id":"6a2af7d7128856848f02b6ee","slug":"tips-given-to-the-youth-for-the-written-and-physical-examinations-balrampur-news-c-99-1-brp1003-149829-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवाओं को लिखित व शारीरिक परीक्षा के लिए दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवाओं को लिखित व शारीरिक परीक्षा के लिए दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के पचपेड़वा के इमिलिया कोडर युवाओं को भर्ती परीक्षा का दिया जा रहा टिप्स ।-स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। थारू व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सेना व पुलिस में भर्ती कराने के लिए इमिलिया कोडर स्थित मिनी स्टेडियम में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 55 युवाओं को सेना व पुलिस में भर्ती होने के लिए लिखित व शारीरिक परीक्षा के बारे में जरूरी टिप्स दिए गए।
युवाओं को सैनिक परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष पहल की गई है। पचपेड़वा के इमिलिया कोडर स्थित मिनी स्टेडियम में 15 दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। शिविर के पहले दिन युवा कल्याण अधिकारी, खेल प्रशिक्षक व एसएसबी के अधिकारी ने जानकारी साझा की। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र व ज्ञानबाबू तिवारी ने किया। पहले दिन एसएसबी के प्रशिक्षक हेड कांस्टेबल किरण सिंह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसएसबी व सिविल लाइन के विभागीय व्यवस्था में बारे में विस्तार से बताया। विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए शैक्षिक व शारीरिक योग्यता के बारे में बताया। कांस्टेबल राम जीवन महतो ने दौड़ व अन्य शारीरिक अभ्यास के बारे में जानकारी दी। कहा कि सेना में चयनित होने के लिए युवाओं को पहले से तैयारी बहुत जरूरी है। निर्धारित समय सीमा में दौड़ व अन्य गतिविधियों का अभ्यास करना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या न हो। एक ही राउंड में परीक्षा उत्तीर्ण करके अपना सपना साकार कर सके। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र मिनी स्टेडियम में 15 दिनों तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चलेगा। शैक्षिक व तकनीकी जानकारी लेने के लिए युवा शिविर में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर सहदेव, चंद्र प्रकाश, सनत कुमार, चमेली, मन्नी, सुदर्शन केपी, गणेश पासवान व रवि चंद्र हमामी मौजूद रहे।