फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two smugglers arrested with 21 grams of smack; cash recovered

Balrampur News: 21 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नकदी बरामद

Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 21 grams of smack; cash recovered
फोटो-4-बलरामपुर के देहात कोतवाली में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21.07 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल फोन और 1690 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हसुआडोल स्थित मंगल टेंट हाउस के पीछे मुर्गी फार्म के पास दो युवक स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू उर्फ मिट्ठू लाल निवासी हसुआडोल और रुपम तिवारी निवासी मद्धपुरवा बालपुर, थाना विशेश्वरगंज, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 21.07 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल फोन और 1690 रुपये बरामद किए। पूछताछ में बाबू उर्फ मिट्ठू लाल ने बताया कि वह रुपम तिवारी के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से स्मैक तौलकर उसकी पुड़िया बनाता था और 500 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed