{"_id":"6a0b0df89291cb547c005d85","slug":"up-bizarre-case-from-balrampur-funeral-rites-performed-after-being-presumed-dead-mustafa-returns-home-alive-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलरामपुर का अनोखा मामला, मृत समझकर कराया अंतिम संस्कार, कुछ घंटे बाद जिंदा घर लौटे मुस्तफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बलरामपुर का अनोखा मामला, मृत समझकर कराया अंतिम संस्कार, कुछ घंटे बाद जिंदा घर लौटे मुस्तफा
डिजिटल डेस्क, बलरामपुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 18 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।
बलरामपुर का अनोखा मामला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस व्यक्ति को मृत मानकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार तक करा दिया, वह कुछ घंटे बाद जिंदा घर लौट आया। घटना के बाद पुलिस अब अज्ञात शव की पहचान में जुट गई है।
पटेल नगर निवासी लगभग 55 वर्षीय मुस्तफा मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते हैं। वह अक्सर घर से निकल जाते थे। शनिवार को देवरिया मैनहा मार्ग किनारे गड्ढे में पांच-छह दिन पुराना क्षत-विक्षत शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। इसी दौरान मुस्तफा के भाई शमीम अहमद ने आशंका जताई कि शव उनके लापता भाई का हो सकता है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। इसी बीच मुस्तफा खुद मोहल्ला पटेल नगर स्थित अपने घर पहुंच गए। उन्हें जीवित देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
घटना के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया वह किसका था। पुलिस अब अज्ञात मृतक की पहचान, मौत के कारण और शव वहां कैसे पहुंचा इसकी जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत था, इसलिए परिजनों ने पहचान को लेकर आशंका जताई थी। अब नए सिरे से मामले की जांच कराई जा रही है।