{"_id":"69c95eed8368e8372d073c5f","slug":"up-to-200-rupees-for-petrol-in-a-bike-and-1000-rupees-in-a-car-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145374-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइक में 200 व कार में एक हजार रुपये तक पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइक में 200 व कार में एक हजार रुपये तक पेट्रोल
विज्ञापन
बलरामपुर के धर्मपुर में स्थित पेट्रोल पंप पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल वितरण की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है। वहां के लोग जिला मुख्यालय रुख कर रहे हैं। ऐसे में यहां भारी भीड़ जुट रही है। अनावश्यक भंडारण न हो इसके लिए प्रशासन ने सीमा तय कर दी है। अब बाइक सवारों को 200 रुपये और कार चालकों को 1000 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है। हालांकि कृषि कार्य के लिए अभी कोई सीमा नहीं निर्धारित की गई है।
नगर के गोंडा मार्ग स्थित पंप पर रविवार को बाइक सवार को 200 रुपये और कार को 1000 रुपये का तेल मिलेगा की सूचना चस्पा थी। कर्मी इसी के आधार पर ग्राहकों को तेल दे रहे थे। चार पहिया वाहनों में तेल भराने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। सड़क तक डीसीएम, ट्रक, बस व अन्य चार पहिया वाहन खड़े थे। वीर विनय चौराहा स्थित पंप पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। तेल भराने के लिए लोग परेशान दिखे।
कहीं पर सख्ती, कहीं पर छूट
जिला प्रशासन की तरफ से गैलन-डिब्बे में पेट्रोल-डीजल न देने का साफ निर्देश दिया गया है। इसके लिए पंपों पर पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। फिर भी कुछ पंपों पर बिना रोकटोक के लिए गैलन व डिब्बे में ईंधन दिया जा रहा है। नगर के धर्मपुर स्थित पंप पर रविवार की सुबह 11 बजे डीजल लेने के लिए गैलन के साथ लोग लाइन में खड़े हुए थे। लोगों को गैलन में डीजल मिल रहा था। वहीं नगर के गोंडा मार्ग स्थित पंप पर गैलन व डिब्बा लेकर आए लोगों को लौटा दिया गया।
स्टॉक खाली, पंपों पर सन्नाटा
ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर पंपों पर रविवार को पेट्रोल डीजल नहीं था, इसलिए ग्राहक जिला मुख्यालयों के पंपों पर तेल के लिए पहुंचे। नगर के गोंडा मार्ग पर खड़े धानेपुर के राधेश्याम ने बताया कि सिंचाई के लिए डीजल लेने आए हैं। इसी तरह रामप्रकाश व सरोज कुमार बालापुर से बाइक में पेट्रोल भराने के लिए खड़े थे। हरैया सतघरवा क्षेत्र के बरदौलिया स्थित पंप पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पंप पर स्टॉक न होने के कारण लोग लौटते दिखे। किसान शिवकुमार व राधिका प्रसाद ने बताया कि उन्हें डीजल की आवश्यकता है। जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा।
25 मार्च से ढाई गुना बढ़ गई मांग
जिले में 25 मार्च से पेट्रोल-डीजल की औसत खपत से ढाई गुना बढ़ गई है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार एक से 24 मार्च तक जिले में पेट्रोल की औसत दैनिक खपत 91,180 लीटर और डीजल की 1,40,400 लीटर थी। वहीं 25 मार्च को इसमें तेजी से ढाई गुना से अधिक वृद्धि हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 25 मार्च को पेट्रोल की खपत 2,47,000 लीटर और डीजल की खपत 3,60,050 लीटर हुई। 26 मार्च को पेट्रोल की खपत 2,01,000 लीटर और डीजल की खपत 2,42,000 हुई। इसी तरह 27 मार्च को पेट्रोल की खपत 2,15,000 लीटर और डीजल की खपत 2,72,550 देखी गई। वहीं 28 मार्च में खपत में कुछ गिरावट आई। 28 मार्च को पेट्रोल की खपत 1,31,930 लीटर और डीजल की खपत 1,98,260 लीटर पर पहुंच गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में है पर्याप्त स्टॉक
-- जिले में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 29 मार्च की सुबह तक जिले में पेट्रोल का कुल स्टॉक 414200 लीटर और डीजल का कुल स्टॉक 435600 लीटर उपलब्ध है। पंपों को मांग के अनुसार ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बढ़ाई गई प्रशासनिक निगरानी
-- जिला प्रशासन तेल कंपनियों के साथ 24 घंटे समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी कर रहा है। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए अतिरिक्त ईंधन की खेप मंगवाई गई है। सभी 88 पंपों पर मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
- विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी बलरामपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रिपोर्ट - राकेश कश्यप
Trending Videos