{"_id":"6a834fd86f0ca2cc000649fd","slug":"vigilance-increased-at-the-border-amidst-demands-for-a-hindu-nation-in-nepal-balrampur-news-c-99-1-slko1029-153369-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग के बीच सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग के बीच सीमा पर बढ़ी सतर्कता
Mon, 17 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा बलों ने पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है। ग्राम सुरक्षा समितियों और संभ्रांत लोगों के साथ समन्वय कर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
ग्रामीणों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गो-तस्करी, अवैध कटान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जरवा, बघेलखंड, पचपेड़वा और गैसड़ी क्षेत्र में नियमित गश्त व चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।