सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Along with widening of roads in the city, a drain will be built.

Banda News: शहर में सड़कें चौड़ी होने के साथ बनेगा नाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Along with widening of roads in the city, a drain will be built.
विज्ञापन
फोटो - 10 विधायक प्रकाश द्विवेदी। संवाद
Trending Videos

- किरण महाविद्यालय से बाबूलाल चौराहे तक होगा निर्माण
- शासन से 23 करोड़ 88 लाख 59 हजार रुपये मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से शहर को एक अत्याधुनिक सड़क परियोजना मिली है। शासन के आवास विभाग ने इसके लिए कुल 23 करोड़ 88 लाख 59 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह परियोजना किरण महाविद्यालय चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक के प्रमुख मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करेगी।

यह मार्ग पदमाकर चौराहा, बाकरगंज चौराहा और छावनी से होकर गुजरेगा। सड़क के साथ नाला निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम बनेगी। परियोजना में भूमिगत तार बिछाने की व्यवस्था भी शामिल है। विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि आधुनिक सड़क प्रकाश व्यवस्था भी होगी। यात्री आश्रय स्थल भी विकसित किए जाएंगे। ये सुविधाएं इस मार्ग को शहर की आधुनिक पहचान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1194.30 लाख रुपये की पहली किस्त अवमुक्त की गई है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। स्थानीय जनता को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
यह परियोजना बांदा शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार लाएगी। नाला निर्माण से बारिश के पानी की निकासी सुचारु होगी, जिससे जलभराव खत्म होगा। सड़क चौड़ीकरण से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और जाम कम होगा। भूमिगत तार व्यवस्था शहर की सुंदरता बढ़ाएगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। आधुनिक सड़क प्रकाश व्यवस्था रात में आवागमन को सुरक्षित बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed