{"_id":"69b1afeedbd5baeb4b0dea15","slug":"social-media-posts-raise-political-temperature-sp-leaders-demand-action-from-sp-banda-news-c-212-1-bnd1018-142582-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा सियासी पारा, सपा नेताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा सियासी पारा, सपा नेताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17 एसपी कार्यालय के बाहर वायरल पोस्ट पर नाराजगी व्यक्त करते सपा नेता। संवाद
फोटो- 18 फतेहगंज थाना की हवालात में बंद टिप्पणी करने के आरोपी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- वायरल वीडियो में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व यादव समाज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि वीडियो में अखिलेश यादव और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी की गई है।
फतेहगंज कस्बा निवासी प्रिंस गुप्ता व सौरभ उर्फ अमन गुप्ता समेत कुछ अन्य लोगों द्वारा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। आरोप है कि वीडियो में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा यादव समाज को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक बांदा से मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणी से समाज में तनाव फैल सकता है, इसलिए आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव एजाज खान , द्वारकेश मंडेला, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, इंद्रजीत यादव, उमेश यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, ओम नारायण त्रिपाठी, विदित ईशांत सिंह, चंद्रदीप यादव, अभिलाष यादव, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, अर्चना पटेल, सुनील कुशवाहा, जगत सिंह खंगार, लाला पाल मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपी युवक ने लिखकर मांगी माफी
बांदा। मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को फतेहगंज पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसके बाद आरोपियों ने हस्तलिखित माफीनामा मांगते हुए गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने की बात भी कही। युवकों ने अखिलेश यादव और पूरे यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुचलके पर छोड़ दिया।
Trending Videos