सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Raja Bundela insisted on the demand for a separate Bundelkhand state.

Banda News: अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग पर राजा बुंदेला ने दिया जोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raja Bundela insisted on the demand for a separate Bundelkhand state.
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला बोले... हमें हमारी पहचान चाहिए, बस और कुछ नहीं
Trending Videos

फोटो- 24 प्रेसवार्ता में बोले जयराम सिंह व साथ बैठे फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला। संवाद
- प्रेस वार्ता में बोले, 36 रियासतों ने विलय के समय ही उठाई थी अलग राज्य की मांग




बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर समाजसेवी जयराम सिंह के कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने अलग राज्य की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बुंदेलखंड की पहचान, विकास और अधिकारों की लड़ाई के लिए है।



राजा बुंदेला ने बताया कि आजादी के बाद 36 रियासतों ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की थी। यह मांग आज तक अधूरी है। वर्तमान में बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बंटा है, जिससे पहचान प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदा और खनिज संसाधनों से समृद्ध है। इसके बावजूद यह विकास की मुख्य धारा से पीछे है। अलग राज्य बनने पर खनिज राजस्व का उपयोग क्षेत्र के विकास में होगा।





किसान नेता जयराम सिंह ने कहा कि अलग राज्य बनने से गरीबी दूर होगी। इससे पलायन रुकेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बुंदेलखंड के समग्र विकास और न्याय के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। जयराम सिंह ने बताया कि पृथक राज्य की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed