{"_id":"69b1af07967a60c783014740","slug":"minors-parapet-wall-was-broken-water-was-not-reaching-the-fields-banda-news-c-212-1-sknp1006-142580-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नलों से गंदा पानी आ रहा, विभाग कह रहा टीम भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नलों से गंदा पानी आ रहा, विभाग कह रहा टीम भेजेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 12 शंकर नगर में पाइप लाइन से लीक होता पानी। संवाद
फोटो- 13 कांच के गिलास में गंदा पानी दिखाते कटरा के हेमंत वर्मा। संवाद
फोटो- 14 गंदे पानी से भरी बोतल दिखाते कमलेश कुशवाहा। संवाद
नलों से गंदा पानी आ रहा, विभाग कह रहा टीम भेजेंगे
शहर के कटरा, क्योटरा, शंकर नगर, जेल सड़क, छिपटहरी, मर्दन नाका में आ रही मटमैले पानी की सप्लाई
-जल संस्थान कह रहा पाइप लाइन पड़ने की वजह से क्षतिग्रस्त हुईं लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहरी उपभोक्ताओं को साफ पानी पिलाने में जल संस्थान नाकाम हो रहा है। शहर की पुरानी आबादी वाले छह से अधिक मोहल्लों में गंदा और मटमैला पानी नलों से आ रहा है। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान जल मूल्य तो ले रहा है, लेकिन मोहल्लों में स्वच्छ जल की सप्लाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। इसके अलावा नदी के पानी की सप्लाई महज 30 मिनट ही दी जा रही है। इससे लोगों के घरों में पानी नहीं भर पा रहा है।
शहर को 26 एमएलडी पानी की जरूरत है, इसके विपरीत जल संस्थान 23 एमएलडी पानी की सप्लाई दे रहा है। शहरी क्षेत्र के प्रमुख पुरानी आबादी वाले मोहल्लों कटरा, क्योटरा, शंकर नगर, जेल सड़क, छिपटहरी, मर्दन नाका, अलीगंज, खाईंपार के इलाकों में मटमैले पानी की सप्लाई होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। कटरा मोहल्ला के रहने वाले हेमंत वर्मा ने कांच के गिलास में पानी भरकर दिखाते हुए बताया कि ऐसा मटमैला पानी आ रहा है। इसी तरह से शंकर नगर मोहल्ला निवासी कमलेश कुशवाहा ने बोतल में पानी भरकर दिखाया। कहा कि ऐसा मटमैला पानी आ रहा है। इसी मोहल्ले की रहने वाली उर्मिला देवी ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से वह पीने का पानी नहीं भर पा रही हैं। अलीगंज मोहल्ला निवासी कमलेश अग्निहोत्री ने बताया कि उनके मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। उधर, उपभोक्ताओं का यह भी कहना है जल संस्थान सिर्फ 30 मिनट ही जलापूर्ति कर रहा है। जबकि जरूरत एक घंटे की और दोनों समय की है।
कांग्रेस ने गंदे पानी की बोतल लेकर किया था प्रदर्शन
बांदा। पानी के इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में गंदे पानी की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। लोगों की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि नलों से पानी सप्लाई की समय सीमा बढ़ाई जाए। गंदे पानी की सप्लाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
वर्जन
जिन मोहल्लों में गंदे या मटमैले पानी की शिकायत मिली हैं, उन मोहल्लों में सुबह छह बजे टीम पहुंचकर जांच करेगी। गंदा और मटमैला पानी आने की वजह जल निगम के कार्य व अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन डलने से पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कराकर साफ सप्लाई दी जाएगी।
शिवराज सिंह वर्मा
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, चित्रकूटधाम मंडल बांदा।
Trending Videos