फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Orders to set aside samples before MDM distribution.

Banda News: एमडीएम वितरण से पहले नमूना निकालकर रखने के आदेश

Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Orders to set aside samples before MDM distribution.
तिंदवारी (बांदा)। विकास खंड तिंदवारी की खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल सोमवार ने सोमवार स्कूलों का निरीक्षण किया। वह गुगौली, खौड़ा, छापर, दतरौली स्थित प्राथमिक, जूनियर व कंपोजिट विद्यालय पहुंची। स्कूलों के निरीक्षण में उन्होंने बच्चों को परोसे जाने वाले एमडीएम का नमूना निकालकर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे रोजाना आदत में शामिल किया जाए। बच्चों को साफ-सुथरी जगह पर टाट-पट्टी बिछाकर बैठाया जाए और तब एमडीएम वितरण हो। इसके बाद विद्यालयों में छात्र व छात्राओं के नामांकन, उनकी उपस्थिति, बच्चों की शैक्षिक गतिविधि और जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनसे सवाल भी पूछे। सही जवाब मिलने पर बच्चों की सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति, शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता पर चर्चा की। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed