{"_id":"6a679e5565b042815204fb26","slug":"the-teenage-girl-escaped-the-accuseds-clutches-after-biting-his-hand-banda-news-c-212-1-sknp1006-150139-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आरोपी के हाथ में दांत से काटकर किशोरी छूटी थी चंगुल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आरोपी के हाथ में दांत से काटकर किशोरी छूटी थी चंगुल से
Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे दिन भी न्यायालय में पीड़िता के बयान नहीं हो सके। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। पुलिस ने सोमवार को आयु निर्धारण परीक्षण कराने की कवायद की, लेकिन वह भी नहीं हो सका। घटना के बाद से सहमी किशोरी ने सिर्फ इतना बताया कि उसने आरोपी के हाथ में दांत से काटकर खुद को बचाया था। घटना के बाद से वह बेहद डरी और सहमी हुई है।
बांदा शहर में अतर्रा रोड पर सुनसान प्लॉटिंग में बीती 24 जुलाई को किशोरी के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना हुई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि रिक्शा चालक और उसके साथी ने उसे रिक्शे में पकड़ लिया था। जब उन्होंने उसके साथ गलत काम करना चाहा तो उसने आरोपी एजाज के हाथों को दांत से काट लिया था। इससे उन्होंने उसे छोड़ दिया था। किसी तरह से वह भाग कर सड़क तक आई, यहां मौजूद एक महिला ने उसे कपड़े दिए थे और पूरी बात सुनी।
इसके बाद महिला ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी एजाज के बाईं टांग में गोली लगी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ की एफआईआर में आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकारी
शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई मुठभेड़ की एफआईआर में आरोपी खाईंपार मोहल्ला निवासी रिक्शा चालक नरेश ने बताया कि वह 24 जुलाई को रात करीब नौ बजे बस स्टैंड में सवारियों का इंतजार कर रहा था, तभी एक 14-15 साल की अकेली लड़की बैग टांगे हुए आती दिखी। वह बबेरू जाने के लिए साधन तलाश रही थी। इस पर रिक्शा चालक ने गलत इरादे से कम पैसों में बबेरू छोड़ने का लालच देकर किशोरी को अपने रिक्शे में बैठा लिया था। उसके बाद रिक्शा चालक ने अपने मोहल्ले के साथी एजाज को बुला लिया। दोनों लड़की को नवाब टैंक वाली रोड से लेकर अतर्रा रोड पर पहुंचे थे। यहां एक रेस्टोरेंट के पास व पावर हाउस के पहले सूनी पड़ी प्लॉटिंग पर ले गए, वहां ई रिक्शा खड़ा कर नरेश ने उसके हाथ पकड़ लिए, और एजाज ने दुष्कर्म किया था। लड़की के चिल्लाने पर वह दोनों भाग गए थे। जंगल में ई रिक्शा व लड़की का बैग और कपड़े डिकी में रख दिए थे। बाद में दोनों पकड़े गए थे।
पुलिस का दावा, मेडिकल में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
बांदा। पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। कोई भी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। न्यायालय में कलमबंद बयान व आयु निर्धारण परीक्षण के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन दोनों कार्रवाई नहीं हो सकी है।