{"_id":"6a679d2d945069c0d90e25ea","slug":"the-rainy-season-is-affecting-peoples-health-banda-news-c-212-1-sknp1006-150148-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश का मौसम लोगों की सेहत कर रहा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश का मौसम लोगों की सेहत कर रहा खराब
Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15- फिजीशियन डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बारिश का मौसम लोगों की सेहत खराब कर रहा है। सोमवार को डॉक्टरों की ओपीडी में जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। फिजीशियन की ओपीडी 100 मरीजों का आंकड़ा पार कर गई। इसी तरह से ट्रॉमा सेंटर में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को यहां बुखार और डायरिया से ग्रसित 20 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी और डॉ. हृदयेश पटेल ने बताया कि इस मौसम में ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार और डायरिया के आ रहे हैं। जुकाम के साथ बुखार होने से बदन दर्द, सिर दर्द और चक्कर आने की भी बात मरीज बता रहे हैं।
उधर, ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को 20 से ज्यादा बुखार और डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि बारिश के मौसम में तेल मसाले वाली खाद्य सामग्री से परहेज करें। लूज मोशन होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा का सेवन करें।