{"_id":"69dfe5d05f6f235b5f05bc99","slug":"wire-falls-on-hut-woman-dies-in-fire-husband-critical-banda-news-c-212-1-bnd1018-144599-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झोपड़ी में गिरा तार, आग लगने से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झोपड़ी में गिरा तार, आग लगने से महिला की मौत, पति गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
- बिजली का तार टूटने से निकली चिंगारी से जलकर खाक होती झोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
गिरवां (बांदा)। थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव के मजरा शेखनपुर में मंगलवार की रात 11 हजार केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। अंदर सो रही महिला की जलकर मौत हो गई। उसके पति को स्थानीय लोगों ने बचाकर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मजरा शेखनपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया उसकी सड़क किनारे झोपड़ी है। इसी में वह पंक्चर की दुकान करता है। मंगलवार की रात पिता गणेश (60) व मां अनीता (54) झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। रात में हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया और झोपड़ी के ऊपर गिर गया। तार की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से मां की जलकर मौत हो गई। पिता को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया है, वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
रमेश ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत भी की थी कि जर्जर तार को बदल दिया जाए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। रमेश ने बताया कि करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X