सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Husband Inflicts Four Rapid Axe Blows on Wife Daughter Aghast Returning Home Accused Absconding

Banda: नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ 4 वार, बेटी घर पहुंची तो उड़े होश, आरोपी पति फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 16 Apr 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घर में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Banda Husband Inflicts Four Rapid Axe Blows on Wife Daughter Aghast Returning Home Accused Absconding
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू कलह बनी मौत की वजह 

Trending Videos

बगेहटा गांव निवासी सरफिया (52) पत्नी मोबीन के साथ घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान महिला जब नहा रही थी, तभी आरोपी पति ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर मौजूद बेटी कोचिंग पढ़ने गई थी। जब वह वापस लौटी तो मां का खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बेटी की चीख से दहला गांव

रोज की तरह घर से कोचिंग गई मासूम बेटी जब वापस लौटी, तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर के अंदर उसकी मां की लाश पड़ी होगी। खून से लथपथ मां को देख बेटी की चीखें सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया, लेकिन तब तक हत्यारा पिता फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed