{"_id":"69e0ce33802b253d9c0d46c4","slug":"fatehpur-tourist-bus-collides-with-parked-dumper-at-100-km-h-one-passenger-dead-10-injured-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: 100 की रफ्तार में टूरिस्ट बस खड़े डंपर से टकराई, यात्री की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: 100 की रफ्तार में टूरिस्ट बस खड़े डंपर से टकराई, यात्री की मौत, 10 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 10 लोग जख्मी हुए हैं।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बांदा-टांडा हाईवे पर बेंगलुरु से अजमेर शरीफ दरगाह यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बृहस्पतिवार भोर अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। करीब 10 लोग मामूली रूप जख्मी हुए। पुलिस ने हादसे के बाद डंपर को रोड से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया है। बस चालक के मुताबिक किसी वाहन की सामने से रोशनी आंखो में लगने से बस अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक से टकराई है।
Trending Videos
कर्नाटक प्रांत के बेंगलुरु निवासी हनीफ टूरस्टि बस का चालक है। वह बेंगलुरु कोलार जिला निवासी सादिक (37),नूर (38), सद्दाम (32) समेत 56 यात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान जा रहे थे। हाईवे पर ललौली थाने के कोर्रा मोड़ के पास करीब पांच दिन गिट्टी लदा ओवरलोड डंपर चेकिंग में पकड़े जाने के बाद खड़ा था। डंपर छोड़कर चालक भाग निकला था। चालक हनीफ ने बताया कि वह लोग 11 अप्रैल को निकले थे। वह लखनऊ से देवा शरीब होकर अजमेर शरीफ पहुंचते। करीब भोर चार बजे बस लेकर पहुंचा। सामने से किसी वाहन की रोशनी आंख में लगने पर बस बाएं साइड घुमाई। बाएं साइड खड़े डंपर में बस टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके की आवाज से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री एक-दूसरे पर गिरे। किसी तरह यात्रियों ने खुद को संभाला। बाएं साइड से बस करीब 10 मीटर तक बस के पचखच्चे उड़ गए। बाएं साइड बैठे सादिक, नूर और सद्दाम घायल हुए। करीब 10 अन्य लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर घायल सादिक, नूर व सद्दाम को पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। बस चालक की ओर से हादसे की थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
