{"_id":"69dfe2df56b984090a0f409a","slug":"leopard-spotted-in-field-villagers-panicked-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-152864-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
फोटो-09-खेतों में बैठा तेंदुवा। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। चतनपुर गांव स्थित खेत में तेंदुआ देखे जाने की सूचना और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की जांच की। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है।
मंगलवार रात लगभग 10 बजे गांव के ब्रजेश ट्रैक्टर से भूसा लेकर जा रहे थे तभी उन्होंने आनंद प्रकाश के खेतों में तेंदुआ जैसा जानवर बैठा देखा। उन्होंने ट्रैक्टर की रोशनी में फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। इसके बाद बुधवार सुबह गांव में चर्चा तेज हो गई और खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई।
वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी अमौली विवेकानंद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बिंदकी रवींद्र विष्ट, फॉरेस्टर विकास मिश्रा, देवेंद्र कुमार, आदित्य कुमार सहित वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूरबीन से चेकिंग की लेकिन कहीं भी पगचिह्न नहीं मिले।
अधिकारियों ने प्रधान लवकुश सचान सहित ग्रामीणों को अगले तीन दिनों तक रात में सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ होने की संभावना कम है फिर भी एहतियातन तीन दिनों तक वन रक्षकों की गश्त लगाई गई है।
Trending Videos