{"_id":"69e0da2c340d939dd60f7905","slug":"fatehpur-young-man-dies-in-road-accident-four-days-before-wedding-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शादी से चार दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शादी से चार दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम पासवान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी से महज चार दिन पहले सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे घर की खुशियां गम में बदल गईं। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना क्षेत्र के छींट का पुरवा निवासी घनश्याम पासवान (28) बुधवार शाम दोस्त छोटू के साथ बाइक से पेट्रोल भराने जा रहा था। वहिदापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने घनश्याम की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मां बुधिया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि घनश्याम के पिता का पहले ही बीमारी से निधन हो चुका है। उसकी बरात 20 अप्रैल को थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव जानी थी। दोनों पक्षों में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस हादसा करने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos