फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Teenage girl gives birth to a baby girl; accused in jail.

UP : दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी जेल में, मामला न्यायालय में विचाराधीन

Sun, 26 Jul 2026 07:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Jul 2026 07:59 PM IST
सार

किशोरी पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर उपचार कराया, लेकिन आराम न मिलने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है।

विज्ञापन
Barabanki: Teenage girl gives birth to a baby girl; accused in jail.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के थाना टिकैतनगर के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार को सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मामले का आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। किशोरी के साथ हुई घटना के बाद अब नवजात बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिजनों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है, जबकि चिकित्सक जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जून 2026 में किशोरी पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर उपचार कराया, लेकिन आराम न मिलने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। परिजन एसपी के पास पहुंचे। गर्भ काफी विकसित हो जाने के कारण चिकित्सकों ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया था। 12 जून को पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 16 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, इन 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 हजार रुपये में बना फर्जी किसान, करा दिए डेढ़ करोड़ की जमीन के बैनामे, गिरफ्तार किया गया


पुलिस ने किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में देते हुए विवेचना शुरू की थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। टिकैतनगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजन उसके साथ हैं। मामले में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। मुकदमे की सुनवाई चल रही है। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

दुकान बुलाता था आरोपी, देता रहा हत्या की धमकी
पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि गांव का एक दुकानदार सुरेश उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान पर बुलाता था और वहां उसका शारीरिक शोषण करता था। आरोपी लगातार धमकी देता था कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते वह अब तक चुप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed