{"_id":"6a6515a11884e9dc27041084","slug":"better-management-of-kharif-crops-will-boost-production-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175246-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन से बढ़ेगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन से बढ़ेगा उत्पादन
Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को खरीफ फसल प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने उन्नत एवं प्रमाणित बीजों के चयन, मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण और मौसम आधारित कृषि सलाह अपनाने पर जोर दिया।
कहा कि बुवाई के बाद फसलों की नियमित निगरानी, समय पर निराई-गोड़ाई, खरपतवार नियंत्रण, जल निकास और पोषक तत्वों का संतुलित प्रबंधन बेहतर उपज के लिए जरूरी है। कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. भाष्कर प्रताप सिंह ने खेत की तैयारी, समय पर बोवाई, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, मेड़बंदी से जल संरक्षण और पावर वीडर जैसे उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रूपन रघुवंशी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की सलाह दी। वहीं कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. रिंकी कुमारी चौहान ने पीले-नीले स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप और जैविक उपायों के उपयोग पर जोर दिया।