{"_id":"6a651435d374da09f303c5de","slug":"fraud-in-hospitals-to-be-curbed-photo-based-registration-made-mandatory-barabanki-news-c-315-1-slko1014-175204-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अस्पतालों में रुकेगा फर्जीवाड़ा, फोटोयुक्त पंजीयन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अस्पतालों में रुकेगा फर्जीवाड़ा, फोटोयुक्त पंजीयन अनिवार्य
Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अस्पतालों में होने वाले फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। अब अप्रशिक्षित व्यक्ति खुद को डॉक्टर या चिकित्सक नहीं बता पाएंगे। इन निर्देशों का पालन न करने पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये सख्त कदम फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। अभी तक जांच के दौरान कई अप्रशिक्षित लोग खुद को डॉक्टर या अस्पताल का संचालक बताते थे। इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। जिले में कुल 326 के आसपास अस्पताल पंजीकृत हैं।
सभी पंजीकृत अस्पतालों को इन नए नियमों का पालन करना होगा। अस्पताल संचालकों को अपने संस्थानों में फोटोयुक्त पंजीयन प्रमाणपत्र स्पष्ट रूप से चस्पा करना होगा। यह प्रमाणपत्र अस्पताल के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाना है जिससे जांच के दौरान जांच अधिकारी को यह दिखाया जा सके।
विज्ञापन
इससे मरीजों और आम जनता को सही जानकारी मिल सकेगी। ऐसे लोग मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते थे। नए निर्देशों से उनकी पहचान करना आसान हो जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। सभी अस्पताल नियमों का पालन करें। प्रशासन ने सभी अस्पतालों को इन निर्देशों का तत्काल पालन करने को कहा है।
वर्जन
सीएमओ की ओर से सभी संचालकों को फोटोयुक्त पंजीयन अस्पतालों में चस्पा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. लवभूषण गुप्ता, नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीयन