{"_id":"6a67c4edf26b37ef39080b25","slug":"bodies-of-a-young-man-and-a-teenage-girl-found-hanging-barabanki-news-c-315-1-brp1006-175404-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव
Tue, 28 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में घर से निकलने के बाद रेलवे स्टेशन से लाए युवक का शव सोमवार को भोर में गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि करीब पांच घंटे बाद किशोरी का शव भी उसके घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना के संत नगर हरक्का गांव निवासी रामदास रावत के पुत्र छोटू (22) और क्षेत्र के ही दूसरे गांव की 16 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति के होने के साथ ही नाबालिग होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
25 जुलाई की रात दोनों घर से निकलकर दरियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां टिकट खरीदते समय दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर रेलकर्मियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वे मुंबई जाने की तैयारी में थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को भोर में छोटू का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि करीब पांच घंटे बाद पड़ोस के गांव में रहने वाली किशोरी का शव भी उसके घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। प्रेमी युगल की मौत की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।