फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The student writhed in pain at the school itself for three hours.

Barabanki News: तीन घंटे स्कूल में ही तड़पता रहा छात्र

Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The student writhed in pain at the school itself for three hours.
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय देवगरपुर में तीसरी के छात्र अंशू को सुबह 10 बजे सांप ने काटा। छात्र ने उसी समय शिक्षामित्र को ये बात बताई। बावजूद इसके, ये बात छात्र के घरवालों को समय से नहीं बताई गई और न ही उसका इलाज कराने का जतन किया गया। तीन घंटे तक छात्र स्कूल में ही तड़पता रहा।
विज्ञापन

वह जब बेहोश हो गया, तब शिक्षामित्र ने उसके घरवालों को ये बताया कि अंशू बीमार हो गया है। उस वक्त भी सांप के काटने की बात छिपाई गई। दोपहर एक बजे जब घरवालों को ये बात पता चली कि उन्होंने बच्चे को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। दोपहर 1:55 बजे चिकित्सक ने अंशू की नब्ज टटोली, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि अंशू के बाएं पैर के अंगूठे में सांप के काटने जैसा निशान मिला है। आशंका यही है कि करैत सांप के काटने से उसकी मौत हुई है।
g तैनाती चार की, ड्यूटी पर सिर्फ एक : स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के अलावा दो सहायक अध्यापिकाएं मधु रावत और अनुराधा तैनात हैं। बीईओ ने नियमों को ताक पर रखकर एक शिक्षिका को प्रसूति और दूसरी को मातृत्व शिशु अवकाश एक साथ मंजूर कर दिया। रही सही कसर बीएसए दफ्तर से जारी आदेश ने पूरी कर दी, जिसमें ऑडिट के नाम पर प्रभारी हेडमास्टर को भी बीईओ दफ्तर तलब कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा विद्यालय अकेले शिक्षामित्र अमिता सिंह के भरोसे छोड़ दिया गया। सोमवार को स्कूल में 60 बच्चे थे। इन सबकी जिम्मेदारी अकेले शिक्षामित्र संभाल रही थी। घटना के बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
g बचाव का रास्ता खोजते रहे जिम्मेदार : ग्रामीणाें के अनुसार, अंशू को जब सांप ने काटा तो शिक्षामित्र ने हेडमास्टर को फोन करके सूचना दी। मामले को दबाने के जतन बीईओ दफ्तर से शुरू कर दिए गए, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इलाज कराने की ओर ध्यान नहीं दिया। समय से बच्चा अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने मामले की जांच के लिए एडीएम न्यायिक राजकुमार, एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह और बीएसए नवीन कुमार पाठक की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed