{"_id":"6a67c506701b61c3980c851d","slug":"over-400000-people-across-346-villages-suffered-due-to-power-outages-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175399-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 346 गांवों के चार लाख से अधिक लोग बिजली कटौती से रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 346 गांवों के चार लाख से अधिक लोग बिजली कटौती से रहे बेहाल
Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
346 गांवों के चार लाख से अधिक लोग बिजली कटौती से रहे बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर से लेकर गांवों तक बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने, ओवरलोड, जंपर उड़ने और अघोषित रोस्टिंग के कारण सोमवार को 346 गांवों के चार लाख से अधिक लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
शहर के बड़ेल क्षेत्र में सोमवार सुबह जंपर उड़ने से आनंद विहार, बाल विहार, गयासनगर और बड़ेल सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। सुबह के समय बिजली गुल होने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
g रोस्टिंग और अघोषित कटौती से परेशानी : सूरतगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान रहे। करीब चार लाख आबादी वाले इन गांवों में रोस्टिंग और अघोषित कटौती के कारण घरेलू कामकाज, पेयजल व्यवस्था और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है, जिससे सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
g छह घंटे अंधेरे में रहे फतेहपुर के पांच मोहल्ले : फतेहपुर कस्बे के पचघरा, ब्राह्मणी टोला, मस्तान रोड, पटेल नगर और जोशी टोला में रविवार रात पचघरा स्थित ट्रांसफार्मर की लीड जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक छह हजार लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली न होने से पानी की मोटरें बंद रहीं और कई मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लीड और तार बदलकर देर रात आपूर्ति बहाल की।
g ओवरलोड ट्रांसफार्मर से 96 गांवों में रोजाना कटौती : त्रिलोकपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। लोड बढ़ने पर बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। रविवार रात भी अलग-अलग फीडरों पर करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती रही।