फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chaos in fertilizer distribution; farmers create an uproar at several societies.

Barabanki News: खाद बांटने में अव्यवस्था, कई समितियों पर किसानों का हंगामा

Tue, 28 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chaos in fertilizer distribution; farmers create an uproar at several societies.
खाद बांटने में अव्यवस्था, कई समितियों पर किसानों का हंगामा
बाराबंकी। यूरिया की बढ़ती मांग के बीच जिले की कई साधन सहकारी समितियों पर सोमवार को अव्यवस्था का माहौल रहा। कहीं पक्षपात के आरोपों को लेकर किसानों ने हंगामा किया तो कहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं एक समिति पर सचिव के न पहुंचने से पूरे दिन यूरिया का वितरण ही नहीं हो सका। इससे किसानों में नाराजगी रही। दरियाबाद ब्लॉक की बहुउद्देशीय सहकारी समिति खजूरी पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। नौमीलाल, प्रीतम, राजेश कुमार, बहादुर प्रसाद और ननकू सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि समिति सचिव पहले अपने चहेते किसानों को खाद उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि अन्य किसान घंटों से कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

विरोध बढ़ने पर कुछ समय के लिए वितरण कार्य बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया और सभी के अभिलेख जमा कराने के बाद दोबारा वितरण शुरू कराया। हरख ब्लॉक के टेसुआ गांव स्थित साधन सहकारी समिति टिकरा उस्मा पर सुबह सात बजे से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। भीड़ लगातार बढ़ने पर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार ने जैदपुर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

किसानों को व्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने के लिए करीब 200 टोकन वितरित किए गए, लेकिन शाम तक केवल लगभग 70 किसानों को ही यूरिया मिल सकी। बाकी किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ा। उधर, रामसनेहीघाट क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कोटवा सड़क पर भी किसानों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यूरिया आने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान सोमवार को समिति पहुंचे, लेकिन सचिव के समय पर न पहुंचने से पूरे दिन वितरण शुरू नहीं हो सका। किसान रामस्वरूप पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह और कल्लू प्रसाद ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में यूरिया वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed