फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Future of sanitation workers' children to be brightened; they will receive pre-matric scholarships.

Barabanki News: स्वच्छता दूतों के नौनिहालों का संवरेगा भविष्य, मिलेगी प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप

Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Future of sanitation workers' children to be brightened; they will receive pre-matric scholarships.
बाराबंकी। गंदे नालों, सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई में जुटे रहने वाले स्वच्छता दूतों के बच्चों की पढ़ाई अब तंगहाली की वजह से नहीं छूटेगी। केंद्र सरकार की नमस्ते योजना के तहत ऐसे सभी कर्मियों के नौनिहालों को अब प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप से जोड़ा जाएगा। इस पहल का सीधा मकसद स्वच्छता कर्मचारियों और कचरा बीनने वाले परिवारों के बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़कर उनका भविष्य बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से मिले पत्र के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक और पूर्वदशम विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने यहां नामांकित स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को चिह्नित करें और उनका आवेदन फॉर्म भरवाएं। कोई भी जरूरतमंद बच्चा योजना से वंचित न रहे, इसके लिए विद्यालयों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नमस्ते योजना के तहत पंजीकृत स्वच्छता कर्मियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर संबल देना हमारी प्राथमिकता है। सभी विद्यालय प्रधानाचार्याें को पात्र बच्चों को चिह्नित कर समय से स्कॉलरशिप दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed