सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bowed his head at the feet of Mother Goddess and sought her blessings

Barabanki News: माता रानी के चरणों में झुके शीश, मांगा आशीष

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bowed his head at the feet of Mother Goddess and sought her blessings
बडृी देवी मंदिर मेें किया गया माता श्रृंगार। - फोटो : बडृी देवी मंदिर मेें किया गया माता श्रृंगार।
विज्ञापन
बाराबंकी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना हुई। शहर और ग्रामीण क्षेेत्रों के प्रमुख मंदिरों सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष देवी मंदिर नंगे पांव दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मैया के चरणों में शीश झुकाकर आशीष मांगा।
Trending Videos

घट स्थापना के साथ ही शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का नवरात्र पर्व शुरू हो गया। भक्तों ने माता की प्रतिमा पर चुनरी, रोली और फूल माला अर्पित कर मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी देवी मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। शाम होते ही सभी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे और देवी गीत गूंजते रहे। मुड़कटी देवी मंदिर में मां का शृंगार कर आराधना की गई। बड़ी देवी मंदिर में घंटियों की टंकार, फूलों की खुशबू, दीपों की चमक के बीच भक्तों की श्रद्धा देखते ही बनी। लोग बच्चों को गोद में उठाए माता के दर्शन करवा रहे थे। वहीं, बुजुर्ग आस्था के साथ शीश झुका आशीर्वाद मांगते दिखाई दिए।
कराया मुंडन संस्कार, मेले में दिखी रौनक : कोटवाधाम के अमरा कटेहरा गांव में माता कटेहरा देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर में अधिक भीड़ रही और मुंडन संस्कार तथा अन्य धार्मिक कार्य संपन्न कराए गए। महिलाओं ने दुर्दुरैया चटदेवी सहित अन्य अनुष्ठान मंदिर प्रांगण में संपन्न किए। अभरण सरोवर की सीढ़ियों पर लोग शुभ कार्य करते दिखे। मेले में खरीदारी और टैटू बनाने की रौनक भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed