सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Callousness Vehicles continued to run over a woman's body throughout the night; remains lay scattered across

संवेदनहीनता: यूपी में हाईवे पर पूरी रात महिला का शव रौंदते रहे वाहन, मांस के टुकड़ों के बीच मिली पायल

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी रात वाहन शव को रौंदते रहे। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पहचान कपड़ों से हुई है और पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

Callousness Vehicles continued to run over a woman's body throughout the night; remains lay scattered across
गुड़िया-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा के दयारामपुर गांव के पास बुधवार भोर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की संवेदनहीनता के चलते पूरी रात शव को वाहन रौंदते रहे। सड़क पर दूर-दूर तक शरीर के अवशेष बिखरे थे। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, जबकि मायके पक्ष ने पति व उसके परिजनों पर हत्या कर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा की कमान संभालने वाली यूपीडा के गश्ती दल को बुधवार भोर में करीब 10 फीट की परिधि में मांस के टुकड़े, खून, साड़ी और पायल दिखाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के गांव वालों को बुलाया और पहचान कराने का प्रयास किया। खेमीपुर गांव निवासी राजेंद्र ने शव को अपनी पत्नी गुड़िया (35) के रूप में पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे घरेलू विवाद के बाद गुड़िया गुस्से में घर से निकल गई थीं। रात में तलाश की गई, लेकिन गुड़िया का पता नहीं चला। इसी बीच लखनऊ के मोहनलालगंज के मऊ गांव से गुड़िया के मायके से मां अनारकली परिवारीजन के साथ थाने पहुंच गई। अनारकली ने बेटी के ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि करीब 10 वर्ष पहले बेटी की शादी राजेंद्र से हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं।

आरोप है कि राजेंद्र शराब के नशे में आए दिन बेटी को पीटता था। बेटी फोन पर प्रताड़ना का हाल बताती थी। मंगलवार की रात भी ससुरालीजन ने गुड़िया को पीटकर मरणासन्न कर दिया और वारदात को हादसे की शक्ल देने के लिए उसे एक्सप्रेसवे पर डाल कर चले गए।

 

बच्चों के लिए जाएंगे बयान

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हत्या के आरोप के साथ ही घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बच्चों के बयान भी लिए जाएंगे। शव कई टुकड़ों में मिला है। मृतका की पहचान केवल कपड़ों से हुई है। इसलिए पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा, ताकि पुष्टि हो सके।

ससुराल वालों की पिटाई

मायके पक्ष के लोग बुधवार दोपहर आक्रोशित होकर गुड़िया की ससुराल खेमीपुर गांव पहुंच गए। वहां राजेंद्र व उसके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और पति को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का दावा-सड़क पर आकर लेट गई महिला

लोनीकटरा के थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि भोर में यूपीडा से सूचना मिली कि महिला का शव एक्सप्रेसवे पर पड़ा है। यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे में यह गतिविधि कैद हुई है। महिला सड़क पर जाकर लेट गई थी। एसओ ने बताया कि दो माह पूर्व दहिला के पास ट्रेन के सामने यह महिला आत्महत्या करने आई थी, तब पुलिस ने बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed