सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CHC superintendent's salary withheld due to negligence in Ayushman card

Barabanki News: आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक का रोका वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
CHC superintendent's salary withheld due to negligence in Ayushman card
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को लोकसभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर जहां सीएचसी टिकैतनगर के अधीक्षक का वेतन रोक दिया है। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब तलब किया है। डीएम ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण व टीबी उन्मूलन अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी शामिल होगा। डीएम ने टीकाकरण में जीरो सेशन की स्थिति न होने के निर्देश दिए। रूटीन इम्यूनाइजेशन हर हाल में 90 फीसदी से ऊपर रखा जाए। लक्ष्य से कम प्रगति वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रसव केवल स्वास्थ्य संस्थानों में ही कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed