सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Compromise at the police station, death at home

Barabanki News: थाने में समझाैता, घर में माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Compromise at the police station, death at home
विज्ञापन
बाराबंकी। जिस घर में चंद घंटों पहले सुलह की उम्मीद जगी थी, सोमवार की सुबह वहां मातम पसर गया। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चक बहेरवा गांव में प्रेम प्रसंग ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस की काउंसिलिंग के बाद पति के साथ घर भेजी गई 25 वर्षीय रीना यादव का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

वीरेंद्र खेती करते हैं। वीरेंद्र के अनुसार रविवार को उन्होंने पत्नी रीना यादव के पास मोबाइल देखा तो पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि वह गांव के ही एक युवक से बात करती है। इस पर वीरेंद्र शिकायत लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचे। शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में रीना ने कथित तौर पर युवक के साथ रहने की बात कही, लेकिन पुलिस ने दोनों बच्चों छह साल के शिवा और चार साल के शिवांश को देखते हुए समझा-बुझाकर उसे पति के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना की मां भी बेटी को समझाने के लिए रात में घर पर ही रुकी रही। सोमवार सुबह वीरेंद्र अपनी सास को छोड़ने बिंदौरा चौराहे तक गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि रीना का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था और उसके दोनों मासूम बच्चे अपनी मां के पैरों के पास बैठकर बिलख रहे थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed