{"_id":"6993824d8d4276e7f305cf4f","slug":"electricity-supply-to-60-villages-was-disrupted-for-eight-hours-barabanki-news-c-315-1-brb1028-159029-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आठ घंटे 60 गांवों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आठ घंटे 60 गांवों की बिजली बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। सोमवार को रामनगर कस्बा, दूध डेरी फीडर और रानीगंज फीडर पर विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही, जिससे सुबह चार बजे से ही अंधेरा छाया रहा। बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में दिक्कत हुई। वहीं, सरकारी व निजी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की टंकियां खाली होने से लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा।
रानीगंज फीडर से जुड़े बनर्की, कड़ाकापुर, शाहपुर, भैरमपुर, बंजरिया, इब्राहिमपुर, मधवा जलालपुर, सरसंवा, मल्लापुर, पिपरी, लंगोठहा सहित करीब साठ गांवों की एक लाख की आबादी पिछले कई घंटों से बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान रही। दोपहर बारह बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे आठ घंटे से अधिक समय तक अंधेरा रहा। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने का आरोप लगाया। ओम प्रकाश, भुल्लन, अमरनाथ, शैलेंद्र कुमार, नरेंद्र मौर्य, सूरज अवस्थी, सुमिरन आदि का कहना है कि लगातार हो रही कटौती से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिशासी अभियंता रामनगर हरिपाल सिंह ने बताया कि बिजली कटौती की जानकारी में नहीं है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
Trending Videos