सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patients struggled for four hours to get treatment, disappointed by the lack of tests.

Barabanki News: इलाज के लिए चार घंटे जूझे मरीज, जांच न होने से मायूस

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Patients struggled for four hours to get treatment, disappointed by the lack of tests.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे मरीजों को तीन से चार ब्टे तक जूझना पड़ा, इसके बाद भी कुछ मरीजों की जांच नहीं हो सकी। पिछले चार दिनों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन सोमवार को भी नहीं सही हो सकी, जिसके चलते कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1,855 मरीज देखे गए। सर्दी, जुकाम, बुखार के 358, बदन दर्द के 254, पेट दर्द के 109, सांस रोग के 329, त्वचा रोग के 396, हड्डी रोग के 285 मरीज देख गए। इलाज के लिए रामबहादुर, शेखू, अजहर, फिरदौस, कल्लू ने बताया कि परचा बनवाने के लिए हम लोग सुबह नौ बजे ही लाइन में लग गए थे, भीड़ ज्यादा होने से करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगने के बाद परचा बना। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में दो घंटे लग गए। इसके बाद जांच कराने पहुंचे तो पैथोलॉजी में मौजूद कर्मियाें ने यह कहकर वापस कर दिया कि आज समय समाप्त हो गया है, अब अगले दिन आना। सीटी स्कैन के लिए गौरव, हिमांशु, सत्येंद्र ने बताया कि कहा गया था कि सोमवार तक मशीन सही हो जाएगी, इसलिए जांच कराने के लिए आए थे। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य में बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच
रामसनेहीघाट। सीएचसी रामसनेहीघाट में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी में करीब 430 मरीज देखे गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इलाज के लिए आए अमित वर्मा ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। केंद्र में शुगर जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच केंद्र बंद होने के कारण उन्हें निजी लैब में जांच करानी पड़ी। वहीं, सुषमा देवी ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार और जुकाम से परेशान और वह भी जांच बहार से कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed