{"_id":"69b1d35e6712ef466c0e0903","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-a-trolley-in-a-cold-storage-complex-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161116-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कोल्ड स्टोरेज परिसर में ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कोल्ड स्टोरेज परिसर में ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी/मसौली। मंगलवार देर शाम रामनगर तिराहे के पास कोल्ड स्टोरेज परिसर में आलू लेकर आये एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। किसानों ने स्टोर मालिक पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है।
जहांगीराबाद के पिपरौली निवासी किसान उमेश चंद्र वर्मा (55) मंगलवार को शहर के बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने के लिए आए थे। कोल्ड स्टोरेज में अव्यवस्थाओं के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां आड़े तिरछे खड़े थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करने के दौरान किसान उमेश चंद्र वर्मा उसी के नीचे दब गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजेश कुमार वर्मा ने घटना की जांच कराकर मृतक किसान के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। किसानों ने बताया कि कोल्ड स्टोर द्वारा टोकन न दिये जाने से किसानों में अफरातफरी का माहौल है, जिससे किसानों में होड़ मची है। कोल्ड स्टोरेज परिसर में अव्यवस्थाएं हैं।मृतक किसान उमेश चंद्र के एक पुत्र रवि थे, जिनकी चार वर्ष पूर्व नयागांव के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक पुत्री व दो पौत्रियों की शादी की जिम्मेदारी भी इन्ही पर थी।
Trending Videos