{"_id":"69b1d3ba958355b1ca06c796","slug":"festival-to-be-celebrated-in-168-schools-with-better-enrollment-budget-released-barabanki-news-c-315-1-brp1005-161077-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेहतर नामांकन वाले 168 विद्यालयों में मनेगा उत्सव, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेहतर नामांकन वाले 168 विद्यालयों में मनेगा उत्सव, बजट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर नामांकन और नियमित उपस्थिति वाले विद्यालयों में उत्सव का आयोजन कर बच्चे व अभिभावको को सम्मानित किया जाएगा। जहां छात्र संख्या 232 या उससे अधिक है और उपस्थिति संतोष जनक है, ऐसे 168 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। सबसे अधिक निंदूरा के 20 विद्यालय, देवा के 18 विद्यालय शामिल हैं। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।
इन विद्यालयों में उत्सव आयोजित कर मेधावी बच्चों और नियमित रूप से विद्यालय भेजने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इन स्कूलों में कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ खेलकूद, पठन पाठन एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह चयनित किए हैं विद्यालय
निंदूरा में 20, देवा मेंं 18, सिरौलीगौसपुर में 15, सूरतगंज में 15, हैदरगढ़ में 14, फतेहपुर में 13, बनीकोडर में 12, पूरे डलई मेें 10, रामनगर में नौ, बंकी ब्लॉक में नौ, सिद्धौर में आठ, मसौली में सात, त्रिवेदीगंज में सात, हरख में छह, दरियाबाद में चार, नगर क्षेत्र में एक विद्यालय चिन्हित किए गए हैं।
Trending Videos