{"_id":"69b1d3f1c2e6e822b20a9559","slug":"notice-to-45-schools-for-not-selecting-students-barabanki-news-c-315-1-brb1004-161051-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्रों के चयन न होने पर 45 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्रों के चयन न होने पर 45 विद्यालयों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विकास खंड निन्दूरा के 45 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को छात्रवृत्ति और इंस्पायर अवार्ड योजनाओं में एक भी छात्र का चयन न होने पर बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जहां महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रोत्साहन योजनाओं में विद्यालयों का प्रदर्शन शून्य रहा है। तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
योजनाओं का उद्देश्य और महत्व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और इंस्पायर अवार्ड योजनाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का मुख्य लक्ष्य छात्रों के बीच विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि जागृत करना, उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बीईओ निंदूरा सुषमा सेंगर ने बताया सत्र 2024-25 में इंस्पायर अवार्ड के लिए 14 और राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। वहीं, सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवार्ड में 11 और छात्रवृत्ति परीक्षा में 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह आंकड़े बताते हैं कि इन योजनाओं में छात्रों की भागीदारी और सफलता का एक निश्चित स्तर रहा है। इस बार विकास खंड के कई विद्यालयों से किसी भी छात्र का इन परीक्षाओं में चयनित न होना एक गंभीर चिंता का विषय है। बीईओ ने प्रधानाध्यापकों को तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय, कुर्सी, बुढ़ना, समरदा, भद्रास, ओझियापुर, करुआ, नगरा , पिलहटी, हैदरावाद, सरसवां, इटौंजा, दीनपनाह, सलेमाबाद, चंदौली, बंदगीनगर, अटहरा, खंडसरा, अनवरी, महमूदपुर बनौगा समेत कुल 45 विद्यालयों के नाम शामिल हैं।
Trending Videos