सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a businessman's son was found hanging.

Barabanki News: फंदे से लटका मिला कारोबारी के बेटे का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a businessman's son was found hanging.
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली रामनगर के जानकीनगर मजरे इब्राहिमपुर गांव में बुधवार शाम सराफा कारोबारी बिरजू सोनी के पुत्र यश (16) का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मां ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ लोग प्रेम प्रसंग के शक में बेटे को धमकी देते थे। बेटे की हत्या की गई है।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक बिरजू मूल रूप से गोंडा के बालपुर बाजार के रहने वाले हैं। बीते पांच सालों से वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटे यश (16) व रूद्र (8) के साथ जानकीनगर मजरे इब्राहिमपुर कोतवाली रामनगर निवासी डॉ. राजेश चौहान के मकान में किराए पर रहते हैं। वह भैरमपुर चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह बिरजू किसी काम से बाहर गए थे। लक्ष्मी देवी बेटों के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर थी। इस बीच यश मां से घर जाने की बात कहकर दुकान से निकला, मगर काफी देर बाद भी वापस नहीं आया। लक्ष्मी देवी घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने से ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो यश का शव बरामदे में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। मां का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग प्रेम प्रसंग के शक में बेटे को प्रताड़ित करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। इससे वह डिप्रेशन में था। बेटे की हत्या की गई है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed